Asus Zenbook Duo AI Laptop Features, Price | Asus लायी डबल स्क्रीन वाला AI लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स


नमस्ते दोस्तों, आज हम असूस जेनबुक डुओ AI लैपटॉप के फीचर्स और प्राइस को लेकर इस पोस्ट में बताने वाले हैं हल ही में Asus Zenbook Duo AI Laptop: Asus ने भारत में ड्यूल स्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. Asus का यह लैपटॉप डुअल डिस्प्ले के साथ आता है, खात बात यह है कि इस नए लैपटॉप में कंपनी एक डिटैचेबल कीबोर्ड भी दे रही है. यह एक मैगनेटिक कीबोर्ड है जिसको आप जब चाहे लगा सकते हैं और जब चाहे हटा सकते हैं. तो आइये इसके बारे डिटेल्स में जानते हैं.

Content

  • Asus Zenbook Duo AI Laptop फीचर्स
  • Asus Zenbook Duo (2024) की कीमत
  • बैटरी और कनेक्टिविटी
Asus Zenbook Duo AI Laptop: फीचर्स

Asus के इस लैपटॉप में 14 इंच की दो स्क्रीन दी गई है. दोनों स्क्रीन में आप अलग-अलग टास्क को परफॉर्म कर सकते हैं. इस लैपटॉप के परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए Intel Core Ultra 9 चिपसेट प्रोसेसर  का इस्तेमाल किया गया है. जिसे आपका लैपटॉप काफी अच्छा परफॉर्म करता है 

आपको बता दें कि इस लैपटॉप को साल की शुरुआत में अमेरिका के लॉस वेगस में CES 2024 इवेंट में लांच किया गया था अगर आपको कोई मल्टीटास्किंग काम करना है तो इस लैपटॉप को आप खरीद सकते हैं.

इस लैपटॉप को 16 अप्रैल से ही अमेजन और फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए पेश कर दिया गया है. इस लैपटॉप में दो स्क्रीन दी गई है. दोनों का साइज 14 इंच और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है. पहली स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है. 

वहीं, दूसरी स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 2880 x 1800 है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. ये दोनों ही डिस्प्ले OLED टचस्क्रीन के साथ आता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्सा ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है. जिसे आपके लैपटॉप का फरफॉर्मोन्स बहुत ही जबरदस्त होने वाला है ये लैपटॉप मॉलीटास्किंग काम करने के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

Asus Zenbook Duo (2024) की कीमत 

Asus Zenbook Duo की कीमत कुछ इस तरह से है जो आप यहाँ देख सकते हो-

  • Intel Core Ultra 5 मॉडल की कीमत भारत में 1,59,990 रुपये से शुरू होती है.
  • Intel Core Ultra 7 मॉडल की जिसकी कीमत 1,99,990 रुपये है.
  • Intel Core Ultra 7 मॉडल की जिसकी कीमत 1,99,990 रुपये है.
  • Intel Core Ultra 9 मॉडल की कीमत 2,19,990 रुपये है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस ड्यूल स्क्रीन वाले असूस लैपटॉप की कनेक्टिविटी और बैटरी की बात करें तो असूस कंपनी ने इसमें 75W की बैटरी दी है, जो 65W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. असूस कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की दोनों स्क्रीन को यूज़ करने के बाद भी यूज़र्स को कम से कम साढ़े दस घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा.

और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एक HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी ए 3.2 और 2 थंडरबोल्ड दिए गए हैं. इस लैपटॉप में हरमन कारडन (Harmon Kardonn) स्पीकर्स भी दिए गए हैं. इसमें डुअल स्क्रीन डेक्सटॉप और प्रेजेंटेशन जैसे मोड भी शामिल हैं. इस लैपटॉप का वजन 1.35 किलोग्राम है. इस लैपटॉप को आप हेवी मल्टीटास्किंग काम करने के लिए ले सकते हो जिससे आपक काम बिलकुल फास्ट होगा।


आशा करता हूँ की आपको असूस जेनबुक की फीचर्स और इसके कीमत के बारे पता चल गया होगा, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे आपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी तरह की इंफोर्मटिव जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं. 

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments